दरभंगा में आज 6 घंटे तक शटडाउन:घोसरामा और हायाघाट पावर हाउस से सप्लाई ठप रहेगी, 30 गांव प्रभावित; समय से निपटा लें जरूरी काम

दरभंगा में आज 6 घंटे तक शटडाउन:घोसरामा और हायाघाट पावर हाउस से सप्लाई ठप रहेगी, 30 गांव प्रभावित; समय से निपटा लें जरूरी काम

दरभंगा में आज अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक शटडाउन रहेगा। विंटर मेंटेनेंस और मरम्मती कार्य को लेकर 33 केवी घोसरामा और हायाघाट पावर हाउस से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान करीब 30 गांवों में बिजली कटेगी। जेई बलराम कुमार ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर किया जा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता NBPDCL के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, बिजली आपूर्ति से जुड़े किसी भी आधिकारिक बदलाव या अपडेट की जानकारी NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। दरभंगा में आज अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक शटडाउन रहेगा। विंटर मेंटेनेंस और मरम्मती कार्य को लेकर 33 केवी घोसरामा और हायाघाट पावर हाउस से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान करीब 30 गांवों में बिजली कटेगी। जेई बलराम कुमार ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर किया जा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता NBPDCL के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, बिजली आपूर्ति से जुड़े किसी भी आधिकारिक बदलाव या अपडेट की जानकारी NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *