कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की चपेट में एमपी, शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की चपेट में एमपी, शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Cold Wave And Dense Fog Alert : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से वातावरण में बढ़ी नमी मे मध्य प्रदेश के क्षेत्र तो कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की चपेट में ले लिया है। हालात ये हैं कि, यहां रात के साथ-साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। बीती रात प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सीजन की सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई, जबकि सोमवार सुबह छाए कोहरे ने कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। वहीं, राजधानी भोपाल में आज सीजन की सबसे ज्यादा ठंड और कोहरा मेहसूस किया जा रहा है।

सोमवार की सुबह प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीजन की सबसे ज्यादा ठंड और कोहरा पड़ा है। मौसम विभाग से आधिकारिक पुष्टि तो नहीं है, पर यहां तड़के 06 बजे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है। जबकि, प्रदेश में सबसे तापमान राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 09 जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ है।

भोपाल में इस सीजन का सबसे कम तापमान

वहीं दतिया, खंडवा और रतलाम में शीतल दिन रहा। भोपाल में दिन का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान रहा। भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन में अति घना कोहरा होने के कारण सुबह दृश्यता 50 मीटर रही। वहीं, नौगांव में ये शून्य थी। नर्मदापुरम, मलाजखंड में घना कोहरा रहा। यहां न्यूनतम दृश्यता 20 मीटर रिकॉर्ड हुई।

कई जिलों में स्कूलों की छूट्टी घोषित, भोपाल में टाइम बदला

कड़ाके की ठंड के चलते इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भोपाल समेत कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने 05 और 06 जनवरी को कक्षा पहली से 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। प्रदेश में अबतक इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, शाजापुर, आगर मालवा और देवास में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी एन.के अहिरवार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सोमवार से 8वीं क्लास तक सभी स्कूल सुबह 9.30 बजे से संचालित होंगे।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरे का घनत्व और बढ़ेगा। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट और होने के आसार हैं। जबकि, भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शीतल दिन रहने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर करीब 300 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *