मोतिहारी में मारपीट के आरोपी पर हुई त्वरित कार्रवाई:एसपी जनता दरबार में 10 मिनट में गिरफ्तारी

मोतिहारी में मारपीट के आरोपी पर हुई त्वरित कार्रवाई:एसपी जनता दरबार में 10 मिनट में गिरफ्तारी

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में एक फरियादी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 10 मिनट के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना घोड़ासहन थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान हुई, जहां एसपी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभिन्न थानों का दौरा कर रहे हैं। इन दरबारों में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। मारपीट की प्राथमिकी कराई थी दर्ज इसी क्रम में एसपी स्वर्ण प्रभात ने घोड़ासहन थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द गांव निवासी राघो सिंह की पत्नी रीना देवी अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। उन्होंने एसपी को बताया कि 13 नवंबर को उनके गांव के सुखारी यादव ने उनके पति और उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में कुंडवाचैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। एसपी बोले – दोषी को बख्शा नहीं जाएगा रीना देवी ने जनता दरबार में एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को डर का माहौल झेलना पड़ रहा है। फरियाद सुनने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने महिला को भरोसा दिलाया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर ही कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया। एसपी का निर्देश मिलते ही कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने महज दस मिनट के भीतर मारपीट के आरोपी सुखारी यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जनता दरबार में मौजूद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश गया। पीड़िता रीना देवी ने एसपी और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा जनता दरबार में मिले आवेदनों पर इस तरह की त्वरित कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा हो रही है। लोग इसे पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने वाला कदम बता रहे हैं। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में एक फरियादी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 10 मिनट के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना घोड़ासहन थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान हुई, जहां एसपी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभिन्न थानों का दौरा कर रहे हैं। इन दरबारों में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। मारपीट की प्राथमिकी कराई थी दर्ज इसी क्रम में एसपी स्वर्ण प्रभात ने घोड़ासहन थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द गांव निवासी राघो सिंह की पत्नी रीना देवी अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। उन्होंने एसपी को बताया कि 13 नवंबर को उनके गांव के सुखारी यादव ने उनके पति और उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में कुंडवाचैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। एसपी बोले – दोषी को बख्शा नहीं जाएगा रीना देवी ने जनता दरबार में एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को डर का माहौल झेलना पड़ रहा है। फरियाद सुनने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने महिला को भरोसा दिलाया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर ही कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया। एसपी का निर्देश मिलते ही कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने महज दस मिनट के भीतर मारपीट के आरोपी सुखारी यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जनता दरबार में मौजूद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश गया। पीड़िता रीना देवी ने एसपी और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा जनता दरबार में मिले आवेदनों पर इस तरह की त्वरित कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा हो रही है। लोग इसे पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने वाला कदम बता रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *