शेखपुरा में आठवीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद:डीएम ने ठंड को देखते हुए जारी किया आदेश

शेखपुरा में आठवीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद:डीएम ने ठंड को देखते हुए जारी किया आदेश

शेखपुरा जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के पठन-पाठन को 8 जनवरी तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस आदेश के दायरे में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आठवीं कक्षा से ऊपर के स्कूलों के लिए पठन-पाठन का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। देर शाम जारी इस आदेश की प्रतियां शिक्षा विभाग, पुलिस और सूचना जनसंपर्क विभाग को भेजी गई हैं, ताकि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम को सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों को इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी स्कूलों के संचालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले में 18 दिसंबर से लगातार घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बच्चों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पहले विद्यालयों के संचालन की समय सीमा बढ़ाई गई थी, और बाद में प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन को प्रतिबंधित किया गया था। मौसम में सुधार न होने के कारण अब 8 जनवरी तक के लिए नया आदेश जारी किया गया है। इस बीच, रविवार को सूर्य के दर्शन होने से जिलावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। लोगों ने कुछ देर के लिए धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज हुआ लेकिन दोपहर के बाद जल्दी धीरे-धीरे पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटना शुरू हो गया। फिर से लोगों को शीतलहर का कहर सताना शुरू कर दिया। 36 घंटे के बाद सूर्य के दर्शन से लोगों को जहां आनंद प्राप्त हुआ। वहीं जिले का अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाते हुए 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ दर्ज सवेरे जिले का न्यूनतम तापमान भी बढ़ते हुए 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड किया गया था। हालांकि इस दौरान भी वातावरण में छाया कोहरा और रात भर गिरने वाले ओस के कारण सर्दी का सितम बरकरार रहा। लगातार चल रहे मध्यम दर्जे के पछुआ हवा के कारण लोगों को सिहरन का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भी लोगों को ठंड से निजात की संभावना नहीं है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा। अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरे का असर भी लगातार बना रहेगा। सवेरे में घना से अति घना कोहरा बने रहने की भविष्यवाणी है। शेखपुरा जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के पठन-पाठन को 8 जनवरी तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस आदेश के दायरे में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आठवीं कक्षा से ऊपर के स्कूलों के लिए पठन-पाठन का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। देर शाम जारी इस आदेश की प्रतियां शिक्षा विभाग, पुलिस और सूचना जनसंपर्क विभाग को भेजी गई हैं, ताकि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम को सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों को इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी स्कूलों के संचालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले में 18 दिसंबर से लगातार घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बच्चों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पहले विद्यालयों के संचालन की समय सीमा बढ़ाई गई थी, और बाद में प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन को प्रतिबंधित किया गया था। मौसम में सुधार न होने के कारण अब 8 जनवरी तक के लिए नया आदेश जारी किया गया है। इस बीच, रविवार को सूर्य के दर्शन होने से जिलावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। लोगों ने कुछ देर के लिए धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज हुआ लेकिन दोपहर के बाद जल्दी धीरे-धीरे पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटना शुरू हो गया। फिर से लोगों को शीतलहर का कहर सताना शुरू कर दिया। 36 घंटे के बाद सूर्य के दर्शन से लोगों को जहां आनंद प्राप्त हुआ। वहीं जिले का अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाते हुए 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ दर्ज सवेरे जिले का न्यूनतम तापमान भी बढ़ते हुए 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड किया गया था। हालांकि इस दौरान भी वातावरण में छाया कोहरा और रात भर गिरने वाले ओस के कारण सर्दी का सितम बरकरार रहा। लगातार चल रहे मध्यम दर्जे के पछुआ हवा के कारण लोगों को सिहरन का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भी लोगों को ठंड से निजात की संभावना नहीं है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा। अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरे का असर भी लगातार बना रहेगा। सवेरे में घना से अति घना कोहरा बने रहने की भविष्यवाणी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *