उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की मासिक बैठक लखनऊ के दारुलशफा स्थित ए-ब्लॉक कॉमन हॉल में आयोजित की गई। यह बैठक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सिद्ध गोपाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में तेली समाज की आबादी सर्वाधिक होने के बावजूद उसे अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पा रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान साहू ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के संगठन से जुड़ने पर ही समाज की आवाज सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू ने बताया कि संगठन में संघर्षशील और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तार के लक्ष्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा,क्योंकि संगठन के मजबूत होने से ही समाज सशक्त बनेगा।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रदेश तैलिक समाज के वरिष्ठ नेता अजय पाल राठौर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की कमजोर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। तीन बैठकों में अनुपस्थित लोगों की जवाबदेही तय उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।राठौर ने सुझाव दिया कि यदि प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं,तो उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप साहू ने समाज को संगठित और जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से ही राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सकती है बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम कृष्ण गुप्ता और श्यामलाल उर्फ पप्पू राठौर ने संयुक्त रूप से किया।


