कांग्रेस ने महिलाओं को सिखाए नेतृत्व गुर:शक्ति अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- महिलाओं की हिस्सेदारी जरुरी

कांग्रेस ने महिलाओं को सिखाए नेतृत्व गुर:शक्ति अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- महिलाओं की हिस्सेदारी जरुरी

राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सशक्त और राजनैतिक सहभागिता को बृहत बनाने के लिए कांग्रेस और उसकी आनुषंगिक संगठन युवा कांग्रेस की ओर से शक्ति अभियान के तहत बेगूसराय में दो दिवसीय नेतृत्व सृजन अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में पूरे राज्य के अलग-अलग जिलों से 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक अमिता भूषण के संरक्षण में आयोजित इस राज्य स्तरीय महिला नेतृत्व सृजन कार्यशाला को महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के दौरान शक्ति अभियान के राज्य समन्वयक ऋचा सिंह और राष्ट्रीय समन्वयक असमा परवीन ने महिलाओं को नेतृत्व के गुण और गुर सिखाए। कार्यक्रम के समापन समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के बीच राजनैतिक जागरूकता की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही दिशा और मार्गदर्शन की। हमारी शक्ति टीम इस दिशा में जो प्रयास कर रही है वह अद्भुत है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस अभियान के लिए उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मॉनिटरिंग राहुल गांधी कर रहे उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से महिलाओं को राजनीतिक रूप से जगाने के लिए, राजनीति में उनकी हिस्सेदारी के लिए शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मॉनिटरिंग राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा शक्ति अभियान से जुड़ी महिलाओं से अलग-अलग राज्यों में मिलते हैं। बेगूसराय में दो दिवसीय शक्ति अभियान में महिलाओं का नेतृत्व रिचा कर रही थी और इसका मॉनिटरिंग पूर्व विधायक अमिता भूषण, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से शिवप्रकाश गरीबदास और कांग्रेस के अन्य लीडर कर रहे थे। इस अभियान के तहत हम भी आए। इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में हम लोगों ने दो-तीन मुद्दों पर बात की है। जिस तरीके से स्किल वर्करों से काम लिया गया और वर्तमान में माइक्रो फाइनेंस कंपनियां के माध्यम से महिलाओं को समूह बना कर कर्ज दिया जाता है। उस पर चर्चा हुई है, महिलाओं जिस तरीके से स्कीम कर्मी के नाम पर या बिहार सरकार के ब्यूरोक्रेट के मिली भगत से कई ऐसी स्कीम वर्करों को ठगने का काम किया गया है। महिलाओं को कर्ज में डुबोया जा रहा है, महिलाओं ने सहमति दी है कि हर गांव में ऐसा हो रहा है। काम पूरे बिहार में जल्दी शुरू होगा ट्रेनिंग दिया गया है कि महिलाओं को इससे कैसे बचाया जाए। महिलाएं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ठगी से कैसे बचें, इसके लिए उन्हें समझाया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन का काम पूरे बिहार में जल्दी शुरू करने जा रही है। संगठन सृजन में हम तीन लेवल पर काम करेंगे। खासकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैसे इम्पावर करना है, संगठन को कैसे खड़ा करना है। इसके बाद प्रखंड स्तर काम करेंगे। अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमिता भूषण का भी आभार जताया। समापन समारोह के मौके पर जिले भर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। अमिता भूषण ने आगे भी ऐसे आयोजनों के लिए अपनी ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ रजनीकांत पाठक, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, नीरज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह एवं अभय सिंह, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सशक्त और राजनैतिक सहभागिता को बृहत बनाने के लिए कांग्रेस और उसकी आनुषंगिक संगठन युवा कांग्रेस की ओर से शक्ति अभियान के तहत बेगूसराय में दो दिवसीय नेतृत्व सृजन अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में पूरे राज्य के अलग-अलग जिलों से 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक अमिता भूषण के संरक्षण में आयोजित इस राज्य स्तरीय महिला नेतृत्व सृजन कार्यशाला को महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के दौरान शक्ति अभियान के राज्य समन्वयक ऋचा सिंह और राष्ट्रीय समन्वयक असमा परवीन ने महिलाओं को नेतृत्व के गुण और गुर सिखाए। कार्यक्रम के समापन समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के बीच राजनैतिक जागरूकता की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही दिशा और मार्गदर्शन की। हमारी शक्ति टीम इस दिशा में जो प्रयास कर रही है वह अद्भुत है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस अभियान के लिए उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मॉनिटरिंग राहुल गांधी कर रहे उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से महिलाओं को राजनीतिक रूप से जगाने के लिए, राजनीति में उनकी हिस्सेदारी के लिए शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मॉनिटरिंग राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा शक्ति अभियान से जुड़ी महिलाओं से अलग-अलग राज्यों में मिलते हैं। बेगूसराय में दो दिवसीय शक्ति अभियान में महिलाओं का नेतृत्व रिचा कर रही थी और इसका मॉनिटरिंग पूर्व विधायक अमिता भूषण, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से शिवप्रकाश गरीबदास और कांग्रेस के अन्य लीडर कर रहे थे। इस अभियान के तहत हम भी आए। इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में हम लोगों ने दो-तीन मुद्दों पर बात की है। जिस तरीके से स्किल वर्करों से काम लिया गया और वर्तमान में माइक्रो फाइनेंस कंपनियां के माध्यम से महिलाओं को समूह बना कर कर्ज दिया जाता है। उस पर चर्चा हुई है, महिलाओं जिस तरीके से स्कीम कर्मी के नाम पर या बिहार सरकार के ब्यूरोक्रेट के मिली भगत से कई ऐसी स्कीम वर्करों को ठगने का काम किया गया है। महिलाओं को कर्ज में डुबोया जा रहा है, महिलाओं ने सहमति दी है कि हर गांव में ऐसा हो रहा है। काम पूरे बिहार में जल्दी शुरू होगा ट्रेनिंग दिया गया है कि महिलाओं को इससे कैसे बचाया जाए। महिलाएं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ठगी से कैसे बचें, इसके लिए उन्हें समझाया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन का काम पूरे बिहार में जल्दी शुरू करने जा रही है। संगठन सृजन में हम तीन लेवल पर काम करेंगे। खासकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैसे इम्पावर करना है, संगठन को कैसे खड़ा करना है। इसके बाद प्रखंड स्तर काम करेंगे। अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमिता भूषण का भी आभार जताया। समापन समारोह के मौके पर जिले भर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। अमिता भूषण ने आगे भी ऐसे आयोजनों के लिए अपनी ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ रजनीकांत पाठक, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, नीरज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह एवं अभय सिंह, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *