पूर्णिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह आंशिक कोहरा रहा। जबकि, सबेरे से ही 10 से 12 किमी की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चल रही हैं। पूरे दिन धूप का दीदार नहीं हुआ। इससे कनकनी और शीतलहर में काफी इजाफा हुआ है। ठंड का प्रकोप ऐसा रहा कि लोग घरों में दुबके रहे। कड़ाके की ठंड से बचने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। आगे 48 घंटे तक ठंड से राहत के आसार नहीं है। आज जिले का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस खिसक गया। जिले का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को हाईएस्ट टेंपरेचर 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे शहर की विजिबिलिटी 60 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को भी ठंड का असर बरकरार रहा। सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड और घने कोहरे का असर बाजारों में दिखा बढ़ती ठंड को लेकर लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर गाड़ी और राहगीरों की आवाजाही कम हो गई है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बाजारों में साफ देखा जा सकता है। बाजारों में इक्का दुक्का लोग ही दिखाए दे रहे हैं। शहर की अधिकांश दुकानें अब तक बंद है। भास्कर से बात करते हुए मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। आने वाले 48 घंटे में भी ठंड और कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं। इसके बाद ही मौसम में सुधार की संभावना है। पूर्णिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह आंशिक कोहरा रहा। जबकि, सबेरे से ही 10 से 12 किमी की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चल रही हैं। पूरे दिन धूप का दीदार नहीं हुआ। इससे कनकनी और शीतलहर में काफी इजाफा हुआ है। ठंड का प्रकोप ऐसा रहा कि लोग घरों में दुबके रहे। कड़ाके की ठंड से बचने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। आगे 48 घंटे तक ठंड से राहत के आसार नहीं है। आज जिले का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस खिसक गया। जिले का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को हाईएस्ट टेंपरेचर 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे शहर की विजिबिलिटी 60 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को भी ठंड का असर बरकरार रहा। सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड और घने कोहरे का असर बाजारों में दिखा बढ़ती ठंड को लेकर लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर गाड़ी और राहगीरों की आवाजाही कम हो गई है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बाजारों में साफ देखा जा सकता है। बाजारों में इक्का दुक्का लोग ही दिखाए दे रहे हैं। शहर की अधिकांश दुकानें अब तक बंद है। भास्कर से बात करते हुए मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। आने वाले 48 घंटे में भी ठंड और कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं। इसके बाद ही मौसम में सुधार की संभावना है।


