समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर बांध पर रंगदारी न देने के कारण एक चप्पल दुकानदार और उनके बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार की पहचान रहमतपुर वार्ड-2 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद मासूम के 65 साल का बेटा मोहम्मद इब्राहिम और उनके 28 साल के बेटे मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई है। मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले रहमतपुर बांध पर चप्पल की दुकान खोली थी। 500 रुपए का रंगदारी मांगा उन्होंने बताया कि आज पांच-छह लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और उनसे हर हफ्ते 500 रुपए रंगदारी मांगने लगे। जब उन्होंने यह कहते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया कि अभी दुकान नई है और उनके पास पैसे नहीं हैं, तो सभी लोगों ने उन्हें और उनके बेटा मोहम्मद मुस्ताक को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मुफस्सिल थाने में तैनात 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता-बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर वीरेंद्र झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, दुकानदार के बाएं हाथ और बाएं पैर की हड्डी टूटी हुई है, जिसका एक्स-रे कराया जा रहा है। इस घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रताप प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने 112 पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर बांध पर रंगदारी न देने के कारण एक चप्पल दुकानदार और उनके बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार की पहचान रहमतपुर वार्ड-2 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद मासूम के 65 साल का बेटा मोहम्मद इब्राहिम और उनके 28 साल के बेटे मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई है। मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले रहमतपुर बांध पर चप्पल की दुकान खोली थी। 500 रुपए का रंगदारी मांगा उन्होंने बताया कि आज पांच-छह लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और उनसे हर हफ्ते 500 रुपए रंगदारी मांगने लगे। जब उन्होंने यह कहते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया कि अभी दुकान नई है और उनके पास पैसे नहीं हैं, तो सभी लोगों ने उन्हें और उनके बेटा मोहम्मद मुस्ताक को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मुफस्सिल थाने में तैनात 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता-बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर वीरेंद्र झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, दुकानदार के बाएं हाथ और बाएं पैर की हड्डी टूटी हुई है, जिसका एक्स-रे कराया जा रहा है। इस घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रताप प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने 112 पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


