बच्चे बोले-‘पापा के हत्यारों को मिले कड़ी सजा’, मौत:अररिया में भूमि विवाद में हमला, आरोपी को दिये थे 10 लाख रुपये; रजिस्ट्री में आनाकानी

बच्चे बोले-‘पापा के हत्यारों को मिले कड़ी सजा’, मौत:अररिया में भूमि विवाद में हमला, आरोपी को दिये थे 10 लाख रुपये; रजिस्ट्री में आनाकानी

अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव में पुराने भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार सुबह हथियारबंद लोगों ने एक पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें 35 वर्षीय दिनेश झा की मौत हो गई। उनके भाई धनंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्णिया ले जाते समय दिनेश ने रास्ते में तोड़ा दम मृतक दिनेश झा की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आरोपी पक्ष के लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे। उन्होंने दिनेश झा, धनंजय झा और मेरे ऊपर हमला किया। मारपीट में घायल दोनों भाइयों को पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में ही दिनेश झा ने दम तोड़ दिया। 2022 से चला आ रहा था विवाद, दो बीघा जमीन का मामला आरती कुमारी के अनुसार, यह विवाद वर्ष 2022 से चला आ रहा था। उन्होंने आरोपी टुनटुन झा (पिता चंदेश्वर झा) को दो बीघा जमीन के लिए 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी रजिस्ट्री कराने में टालमटोल कर रहे थे। 1 जनवरी को भी इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दिनेश झा के शव को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां डॉक्टर मारकंडे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल धनंजय कुमार का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की मृतक के बच्चों ने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पहले दोनों पक्षों से मारपीट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। रविवार सुबह आरोपी पक्ष मंदिर पूजा करने गया था, तभी दिनेश और धनंजय ने उन पर हमला किया। इसी आक्रोश में आरोपी पक्ष ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए और दिनेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में भूमि विवादों की गंभीरता को उजागर करती है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव में पुराने भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार सुबह हथियारबंद लोगों ने एक पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें 35 वर्षीय दिनेश झा की मौत हो गई। उनके भाई धनंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्णिया ले जाते समय दिनेश ने रास्ते में तोड़ा दम मृतक दिनेश झा की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आरोपी पक्ष के लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे। उन्होंने दिनेश झा, धनंजय झा और मेरे ऊपर हमला किया। मारपीट में घायल दोनों भाइयों को पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में ही दिनेश झा ने दम तोड़ दिया। 2022 से चला आ रहा था विवाद, दो बीघा जमीन का मामला आरती कुमारी के अनुसार, यह विवाद वर्ष 2022 से चला आ रहा था। उन्होंने आरोपी टुनटुन झा (पिता चंदेश्वर झा) को दो बीघा जमीन के लिए 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी रजिस्ट्री कराने में टालमटोल कर रहे थे। 1 जनवरी को भी इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दिनेश झा के शव को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां डॉक्टर मारकंडे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल धनंजय कुमार का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की मृतक के बच्चों ने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पहले दोनों पक्षों से मारपीट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। रविवार सुबह आरोपी पक्ष मंदिर पूजा करने गया था, तभी दिनेश और धनंजय ने उन पर हमला किया। इसी आक्रोश में आरोपी पक्ष ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए और दिनेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में भूमि विवादों की गंभीरता को उजागर करती है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *