जुआ खेलते 19 लोग गिरफ्तार, पौने तीन लाख रुपए बरामद:टीम ने मौके से 13 मोटरसाइकिल, 20 मोबाइल भी किए जब्त

टोंक डीएसटी ने शहर में पुलिस थाना पुरानी टोंक इलाके में छापा मार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब पौने तीन लाख रुपए भी बरामद किए हैं। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा बाइक, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए जाने पर 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 272517 रुपए (दो लाख बहत्तर हजार पांच सो सत्रह रूपये) जुआ राशि जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने जुए में काम ली जा रही ताश पत्ती, 13 मोटरसाइकिल, 20 मोबाइल जब्त किए गए है । DST द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इन्हें किया गिरफ्तार: डीएसटी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहनलाल पुत्र केशव निवासी सरवराबाद ,भेरू लाल पुत्र गोपीलाल निवासी पंचकुईया दरवाजा, महेश पुत्र सत्यनारायण निवासी गादोलाई थाना कोतवाली, आदित्य पुत्र प्रहलाद दास जाति बैरवा निवासी धन्नातलाई, राजेश पुत्र सुर्यप्रकाश निवासी नोशे मियां का पुल, उम्मेद पुत्र लक्ष्मीनारायण थाना पुरानी टोंक, माती पुत्र कल्याणमल माली निवासी पुरानी टोंक, जयकिशन पुत्र सुरजमल महावर निवासी अस्तल रोड टोंक, सददाम पुत्र मो. शरीफ निवासी कालीपलटन, याकुब पुत्र मंजूर मुसलमान निवासी पुरानी टोंक, पप्पु पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर निवासी चुडीगरान मौहल्ला, कन्हैया पुत्र जगदीश महावर निवासी नोशे मिया का पुल,लोकेश पुत्र सत्यनारायण खटीक निवासी गांधीपार्क, पवन पुत्र रतनलाल खटीक निवासी गांधापार्क, समसेर अली पुत्र भाकर अली निवासी पुरानी टोंक,विशाल पुत्र अशोक महावर निवासी गांधीपार्क, भुरिया पुत्र सत्तार खान निवासी धन्नातलाई, इन्द्र पुत्र लक्ष्मण चावला निवासी गांधीपार्क, हेमराज पुत्र छोटुलाल गुर्जर निवासी निवाई दरवाजा टोंक को जुआ खेलते गिरफ़्तार किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *