समस्तीपुर में जमीन विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल:पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारा, फायरिंग करने का भी आरोप; 9 को नामजद आरोपी बनाया

समस्तीपुर में जमीन विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल:पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारा, फायरिंग करने का भी आरोप; 9 को नामजद आरोपी बनाया

समस्तीपुर में जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। पड़ोसियों ने घर में घुसकर मोहम्मद अख्लाक के साथ मारपीट की है। बीच-बचाव करने पहुंचे आफताब और इरशाद उर्फ भोला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। घटना कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर वार्ड-9 की है। पीड़ित के भाई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मैं समस्तीपुर शहर बाजार में रहता हूं। परिवार के लोग गांव में रहते हैं। रात करीब 12:30 बजे अख्लाक ने फोन किया। उसने कहा कि पड़ोसी मोहम्मद आकिम, राजा मोहम्मद साहिल कुछ लोगों के साथ गेट खुलवाने के बाद घर में घुस गए। घरवालों को मारा भी है। फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया आरोप है कि पुरानी जमीन का विवाद था, जो सुलह भी हो गया था। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। रात में मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद जख्मी को अस्पताल लाया गया। मामरपीट मामले में 9 लोगों को नामजद किया गया है। घायल के बयान के आधार पर केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। समस्तीपुर में जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। पड़ोसियों ने घर में घुसकर मोहम्मद अख्लाक के साथ मारपीट की है। बीच-बचाव करने पहुंचे आफताब और इरशाद उर्फ भोला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। घटना कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर वार्ड-9 की है। पीड़ित के भाई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मैं समस्तीपुर शहर बाजार में रहता हूं। परिवार के लोग गांव में रहते हैं। रात करीब 12:30 बजे अख्लाक ने फोन किया। उसने कहा कि पड़ोसी मोहम्मद आकिम, राजा मोहम्मद साहिल कुछ लोगों के साथ गेट खुलवाने के बाद घर में घुस गए। घरवालों को मारा भी है। फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया आरोप है कि पुरानी जमीन का विवाद था, जो सुलह भी हो गया था। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। रात में मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद जख्मी को अस्पताल लाया गया। मामरपीट मामले में 9 लोगों को नामजद किया गया है। घायल के बयान के आधार पर केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *