गयाजी में केस उठाने की धमकी और फायरिंग मामला:दूसरे पक्ष का हथियार लहराने का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी में केस उठाने की धमकी और फायरिंग मामला:दूसरे पक्ष का हथियार लहराने का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी के मुरली हिल मोहल्ले में बीजेपी नेता उपेंद्र पासवान के घर पर फायरिंग और केस वापस लेने की धमकी देने मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता के छोटे बेटे और उसके दोस्त को खुलेआम हथियार लहराते देखा जा रहा है। पिछले महीने उपेंद्र पासवान के बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली थाना में कांड संख्या 491/25 दर्ज है। हत्याकांड को लेकर इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल है। इसी बीच शनिवार को उपेंद्र पासवान के घर पर आकाश पासवान पहुंचा। खुलेआम हथियार दिखाकर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। इलाके में दहशत का माहौल इसी कड़ी में अब एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा नेता उपेंद्र पासवान के छोटे बेटे और उसके दोस्त का एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस फुटेज में दोनों युवक हाथ में पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल इस फुटेज के सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आम लोग पूछ रहे हैं कि क्या अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों का चलन बढ़ रहा है और पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस इस दूसरे सीसीटीवी फुटेज की जांच और सत्यापन में जुटी हुई है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। अगर हथियार अवैध पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले को लेकर गया पुलिस सतर्क हो गई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर क्या ठोस कदम उठाती है। गयाजी के मुरली हिल मोहल्ले में बीजेपी नेता उपेंद्र पासवान के घर पर फायरिंग और केस वापस लेने की धमकी देने मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता के छोटे बेटे और उसके दोस्त को खुलेआम हथियार लहराते देखा जा रहा है। पिछले महीने उपेंद्र पासवान के बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली थाना में कांड संख्या 491/25 दर्ज है। हत्याकांड को लेकर इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल है। इसी बीच शनिवार को उपेंद्र पासवान के घर पर आकाश पासवान पहुंचा। खुलेआम हथियार दिखाकर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। इलाके में दहशत का माहौल इसी कड़ी में अब एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा नेता उपेंद्र पासवान के छोटे बेटे और उसके दोस्त का एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस फुटेज में दोनों युवक हाथ में पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल इस फुटेज के सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आम लोग पूछ रहे हैं कि क्या अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों का चलन बढ़ रहा है और पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस इस दूसरे सीसीटीवी फुटेज की जांच और सत्यापन में जुटी हुई है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। अगर हथियार अवैध पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले को लेकर गया पुलिस सतर्क हो गई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर क्या ठोस कदम उठाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *