पिता के डांटने पर नाराज बेटे ने लगाई फांसी:नशा करने से रोकने पर उठाया कदम, आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव

पिता के डांटने पर नाराज बेटे ने लगाई फांसी:नशा करने से रोकने पर उठाया कदम, आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव

पूर्णिया के में पिता के डांटने से नाराज 12 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लाश आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशोर कुमार के तौर पर हुई है। श्रीपुर मिलिक पंचायत का रहने वाला था। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि किशोर गलत संगत में पड़ गया था। उसे नशे की आदत लग गई थी। शुक्रवार को नशा करने की जिद कर रहा था, तब पिता ने उसे डांट लगाई थी। इसी बात से वो काफी आहत हो गया और घर से निकल गया। कुछ समय बाद गांव से बाहर आम के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बेटे के सुसाइड करने की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही चीख पुकार मच गईया। जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये सामने आई है कि पिता की डांट से आहत होकर नाबालिग ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूर्णिया के में पिता के डांटने से नाराज 12 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लाश आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशोर कुमार के तौर पर हुई है। श्रीपुर मिलिक पंचायत का रहने वाला था। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि किशोर गलत संगत में पड़ गया था। उसे नशे की आदत लग गई थी। शुक्रवार को नशा करने की जिद कर रहा था, तब पिता ने उसे डांट लगाई थी। इसी बात से वो काफी आहत हो गया और घर से निकल गया। कुछ समय बाद गांव से बाहर आम के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बेटे के सुसाइड करने की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही चीख पुकार मच गईया। जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये सामने आई है कि पिता की डांट से आहत होकर नाबालिग ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *