मोतिहारी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आज, 4 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि 132/33 केवी मोतिहारी ग्रिड में आवश्यक शीतकालीन रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी 33 केवी लाइनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती शुरू होने से पहले पानी की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष रूप से अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और आवासीय इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में नहीं रहेगी लाइट बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाले शहरी क्षेत्रों में सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, कोर्ट कैंपस, पुलिस लाइन, केंद्रीय कारा, जज कॉलोनी, पॉलीटेक्निक, बलुआ चौक, राजा बाजार, रघुनाथपुर, बालगंगा, कचहरी चौक, सदर अस्पताल, रेड क्रॉस, श्रीकृष्ण नगर शामिल है। इसके अलावा अगरवा, बेलबनवा, टाऊन थाना, चरखा पार्क, पटेल चौक, बीएसएनएल, बापुधाम रेलवे स्टेशन, चांदमारी, आजाद नगर, अंबिका नगर, एमएस कॉलेज, मीना बाजार, छतौनी, जानपुल, मिशन चौक और पानी टंकी मेन रोड में भी नहीं रहेगी लाइट। ग्रामीण इलाके भी रहेंगे प्रभावित शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें तुरकौलिया प्रखंड, बंजरिया प्रखंड, कोटवा प्रखंड, पिपराकोठी प्रखंड और मोतिहारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शामिल हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। मोतिहारी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आज, 4 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि 132/33 केवी मोतिहारी ग्रिड में आवश्यक शीतकालीन रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी 33 केवी लाइनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती शुरू होने से पहले पानी की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष रूप से अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और आवासीय इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में नहीं रहेगी लाइट बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाले शहरी क्षेत्रों में सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, कोर्ट कैंपस, पुलिस लाइन, केंद्रीय कारा, जज कॉलोनी, पॉलीटेक्निक, बलुआ चौक, राजा बाजार, रघुनाथपुर, बालगंगा, कचहरी चौक, सदर अस्पताल, रेड क्रॉस, श्रीकृष्ण नगर शामिल है। इसके अलावा अगरवा, बेलबनवा, टाऊन थाना, चरखा पार्क, पटेल चौक, बीएसएनएल, बापुधाम रेलवे स्टेशन, चांदमारी, आजाद नगर, अंबिका नगर, एमएस कॉलेज, मीना बाजार, छतौनी, जानपुल, मिशन चौक और पानी टंकी मेन रोड में भी नहीं रहेगी लाइट। ग्रामीण इलाके भी रहेंगे प्रभावित शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें तुरकौलिया प्रखंड, बंजरिया प्रखंड, कोटवा प्रखंड, पिपराकोठी प्रखंड और मोतिहारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शामिल हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


