यमुनानगर की महिला से UP में दहेज प्रताड़ना:रेलवे लोको पायलट पर केस, टुकडे करके फ्रिज में रखने की दी धमकी

यमुनानगर की महिला से UP में दहेज प्रताड़ना:रेलवे लोको पायलट पर केस, टुकडे करके फ्रिज में रखने की दी धमकी

यमुनानगर की एक महिला से दहेज के लिए उत्तर प्रदेश में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है ससुराल में ससुर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है और उसका पति जोकि रेलवे में लोको पायलट है नशीली दवाएं खाकर संबंध बनाने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं लडाई के दौरान उसे काटकर फ्रिज में डालने तक की धमकी दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति शाकुंभरी विहार, नजदीक पंत विहार, थाना सदर बाजार सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दुकानें बेचकर 20 लाख रुपए से ज्यादा खर्च पुलिस को दी शिकायत में गोल्डन पुरी निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को अनुज कुमार से हुई थी जोकि रेलवे में लोको पायलट है। शादी से पहले आरोपी पक्ष ने दहेज में एक लग्जरी कार समेत अन्य मांगें रखीं, जिसके लिए उसके पिता ने अपनी दो दुकानें बेचकर लगभग 20 लाख रुपए से अधिक खर्च किए। दहेज में सोने-चांदी के गहने, नकद राशि, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कार के लिए 5 लाख रुपए दिए गए, लेकिन बाकी रकम का वादा किया गया। शादी के बाद ससुराल में पहुंचने पर उसके पति अनुज कुमार ने शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता दिखाई, जो नशीली दवाएं लेकर कोशिश करता लेकिन सफल नहीं होता। ससुर ने पीरियड्स के बारे में पूछा महिला यह बात अपनी ननदों और सास को बताई, लेकिन उन्होंने मदद करने के बजाय उसे ताना दिया और जलील किया। महिला का आरोप है कि सास सुमन लता ने यह बात ससुर देवी चंद को बताई, जिसके बाद ससुर ने बार-बार अश्लील सवाल पूछे और अकेले में छूने की कोशिश की, जैसे बाजू पकड़ना या पीरियड्स के बारे में पूछना। एक दिन 10 मई 2023 को सास बाजार जाने का बहाना बनाकर चली गई, और ससुर ने गलत इरादे से उसकी चुन्नी उतारी और उसकी छाती दबाने की कोशिश की। पीड़िता भागकर कमरे में बंद हो गई और विरोध किया, लेकिन ससुर ने धमकी दी कि अगर नहीं मानी तो बदनाम कर देगा और उसके पिता को तंग करेगा, साथ ही कार की बकाया रकम की मांग की। टुकड़े करके फ्रिज में डालने की धमकी महिला का आरोप है कि सास के लौटने पर उसने सारी बात बताई, लेकिन सास ने मारपीट की और कहा कि अगर ससुर कर लेता तो क्या बिगड़ जाता। पति को घटना बताई, लेकिन पति ने अनसुना कर दिया और कहा कि शादी उसके पिता के लिए की है, इसलिए उनके कहने पर चलो। पति ने भी मारपीट की और उसके बाल पकड़कर घुमाया और उसका सिर दीवार से टकराकर वह बेहोश हो गई। 5 अप्रैल 2024 को पति, ससुर और सास ने मिलकर झगड़ा किया, दहेज में 20 लाख की कार मांगी, मारपीट की, बेलन से पीटा, बाल पकड़े, और धमकी दी कि टुकड़े करके फ्रिज में डाल देंगे। ससुर ने फिर गलत इरादा जताया, लेकिन रीना ने विरोध किया, जिसके बाद उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया और स्त्रीधन छीन लिया। इसके बाद महिला के परिवार वाले गए तो आरोपियों ने तलवार से काटने की धमकी दी और कहा कि लड़की किसी काम की नहीं। कई पंचायतें हुईं, लेकिन आरोपी अपनी मांगों पर अड़े रहे और पति ने मैसेज पर भी दुत्कारा। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसे शारीरिक-मानसिक यातनाएं दीं, दहेज मांगा, जान से मारने की कोशिश की, और ससुर ने सास के सहयोग से अश्लील हरकतें कीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *