बालाघाट में गिट्टी परिवहन करते हाईवा जब्त:वैनगंगा नदी पर बना रेत का पुल जेसीबी से ध्वस्त; अवैध खनन पर कार्रवाई

बालाघाट में गिट्टी परिवहन करते हाईवा जब्त:वैनगंगा नदी पर बना रेत का पुल जेसीबी से ध्वस्त; अवैध खनन पर कार्रवाई

बालाघाट जिले में अवैध रेत और गिट्टी खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को जब्त किया और वैनगंगा नदी पर रेत निकालने के लिए बनाए गए एक अस्थायी पुल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई खनिज विभाग को मिली सूचना के आधार पर की गई। विभाग के अमले ने जिले के टिटवा से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 50-एच-0645 को पकड़ा। जब्त वाहन को पुलिस चौकी चरेगांव की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रहा है। स्थायी पुल को जेसीबी मशीन से किया ध्वस्त वहीं, ग्राम धापेवाड़ा में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन और परिवहन के लिए बनाए गए अस्थायी पुल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। भविष्य में नदी से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। खनिज विभाग की उप संचालक ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *