पटना में बनेगा 140 कमरों का फाइव स्टार होटल:टूटने लगी होटल पाटलिपुत्र अशोक की बिल्डिंग, JW मैरियट बांकीपुर में बनाएगा होटल

पटना में बनेगा 140 कमरों का फाइव स्टार होटल:टूटने लगी होटल पाटलिपुत्र अशोक की बिल्डिंग, JW मैरियट बांकीपुर में बनाएगा होटल

पटना में जल्द ही 5 स्टार होटल का निर्माण होगा। इसके लिए इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक को तोड़ा जा रहा है। पर्यटन निगम ने निर्माण एजेंसी को होटल हैंडओवर कर दिया गया है। यहां 1.5 एकड़ जमीन पर 140 कमरों का फाइव स्टार होटल बनेगा। इस होटल को बनाने में करीब 200 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। इसी महीने नया मॉडल तैयार हो जाएगा। इसके बाद निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। चार साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर महीने में Mou पर हुआ था हस्ताक्षर इसके लिए पिछले साल सितंबर महीने में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC), ITC Hotels और चयनित एजेंसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था। इस परियोजना के लिए कुमार इंफ्राट्रेड को पहले ही लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया था। एजेंसी ने होटल संचालन के लिए ITC Hotels का चयन किया है। प्रोजेक्ट के नियमों के अनुसार, चयनित एजेंसी को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिलने की तारीख से 150 दिनों के अंदर किसी प्रतिष्ठित फाइव स्टार ब्रांड के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (OM) समझौता करना अनिवार्य है। इसके बाद होटल के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। JW मैरियट करेगा बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में होटल का निर्माण पटना में कुल तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाना है। होटल पाटलिपुत्र अशोक के अलावा गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में होटल का निर्माण JW मैरियट करेगा। इसके साथ ही वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस की भूमि पर फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए उसके हेरिटेज भवन को देखते हुए एक समिति बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव करेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद वहां फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए कंपनियों के चयन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पटना में जल्द ही 5 स्टार होटल का निर्माण होगा। इसके लिए इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक को तोड़ा जा रहा है। पर्यटन निगम ने निर्माण एजेंसी को होटल हैंडओवर कर दिया गया है। यहां 1.5 एकड़ जमीन पर 140 कमरों का फाइव स्टार होटल बनेगा। इस होटल को बनाने में करीब 200 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। इसी महीने नया मॉडल तैयार हो जाएगा। इसके बाद निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। चार साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर महीने में Mou पर हुआ था हस्ताक्षर इसके लिए पिछले साल सितंबर महीने में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC), ITC Hotels और चयनित एजेंसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था। इस परियोजना के लिए कुमार इंफ्राट्रेड को पहले ही लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया था। एजेंसी ने होटल संचालन के लिए ITC Hotels का चयन किया है। प्रोजेक्ट के नियमों के अनुसार, चयनित एजेंसी को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिलने की तारीख से 150 दिनों के अंदर किसी प्रतिष्ठित फाइव स्टार ब्रांड के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (OM) समझौता करना अनिवार्य है। इसके बाद होटल के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। JW मैरियट करेगा बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में होटल का निर्माण पटना में कुल तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाना है। होटल पाटलिपुत्र अशोक के अलावा गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में होटल का निर्माण JW मैरियट करेगा। इसके साथ ही वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस की भूमि पर फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए उसके हेरिटेज भवन को देखते हुए एक समिति बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव करेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद वहां फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए कंपनियों के चयन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *