भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा की ओर से आज(4 जनवरी 2026)निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन बिहार शरीफ में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी और आई स्पेशलिस्ट मरीजों की जांच करेंगे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग के लिए डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस के लिए डॉ. सुबोध कुमार, डेंटिस्ट डॉ. उदय देव रंजन, फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार मौजूद रहेंगे। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कान और सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। शुगर जांच के लिए विशेष व्यवस्था इस शिविर में लायंस क्लब बिहार शरीफ की ओर से विशेष रूप से शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचने के उपायों की जानकारी मिल सके। नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जाने वाले इस स्वास्थ्य शिविर से जिले के हजारों गरीब और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल रहा है। सुविधाओं की कमी और महंगे इलाज से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए यह पहल वरदान साबित हो रही है। संगठन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा की ओर से आज(4 जनवरी 2026)निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन बिहार शरीफ में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी और आई स्पेशलिस्ट मरीजों की जांच करेंगे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग के लिए डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस के लिए डॉ. सुबोध कुमार, डेंटिस्ट डॉ. उदय देव रंजन, फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार मौजूद रहेंगे। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कान और सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। शुगर जांच के लिए विशेष व्यवस्था इस शिविर में लायंस क्लब बिहार शरीफ की ओर से विशेष रूप से शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचने के उपायों की जानकारी मिल सके। नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जाने वाले इस स्वास्थ्य शिविर से जिले के हजारों गरीब और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल रहा है। सुविधाओं की कमी और महंगे इलाज से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए यह पहल वरदान साबित हो रही है। संगठन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।


