मां शाकंभरी जयंती पर निकली कलश यात्रा

मां शाकंभरी जयंती पर निकली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | पाली मरार पटेल समाज ने शनिवार को मां शाकंभरी जयंती पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अटल चौक, बाजार मोहल्ला, गांधी चौक होते हुए पुरानी पानी टंकी स्थित शाकंभरी मंदिर में समाप्त हुई। समाज की महिलाओं ने कलश धारण किया था, जिसे गोभी, मिर्च, मटर और बैगन की मालाओं से सजाया था। मंदिर में शाकंभरी माता की पूजा-अर्चना की गई। समाज प्रमुखों ने मां शाकंभरी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पौष पूर्णिमा के दिन मानव कल्याण के लिए मां शाकंभरी ने अवतार लिया था। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार एक समय पृथ्वी पर 100 वर्षों तक बारिश नहीं होने से अकाल पड़ गया था, जिससे जीव-जंतु, पेड़-पौधे नष्ट होने लगे, तब ऋषि मुनियों के आह्वान पर मां भगवती ने शाकंभरी के रूप में अवतार लेकर बारिश कराई। इसके बाद धरती पर पुनः जीवन का संचार हुआ। उनकी स्मृति में हर साल शाकंभरी जयंती मनाई जाती है। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पार्षद अनिल पटेल, आशा समीन पटेल, सुनील साहू, मुकेश कौशिक, पुनी राम पटेल, दीपक शर्मा, सावित्री श्रीवास, चमेली सोनी, बली प्रजापति, रामनारायण पटेल, समाज के अध्यक्ष गोविंद राम पटेल, मनोहर पटेल, फाग राम पटेल, दशरथ पटेल, सुशील पटेल, प्यारे राम ,सनत, मनोज, परशुराम मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *