निधि बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

निधि बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार नव वर्ष उप पुलिस अधीक्षक निधि नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो गरिमा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने निधि नाग के कंधे पर अशोक चिन्ह लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्तमान में निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क तथा संवेदनशील मामलों के कुशल प्रबंधन के लिए उन्हें जाना जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *