भोपाल में 138 जगहों पर पानी के लीकेज सुधारे:इंदौर हादसे से सबक, 258 सैंपल भी लिए; दावा-सभी सही

भोपाल में 138 जगहों पर पानी के लीकेज सुधारे:इंदौर हादसे से सबक, 258 सैंपल भी लिए; दावा-सभी सही

इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की जान चली गईं। ऐसा ही खतरा भोपाल में भी मंडरा रहा है। शहर के कई इलाकों में दूषित पानी संबंधित शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में नगर निगम का अमला मैदान में उतरकर जांच में जुटा है। निगम के जलकार्य विभाग की टीमों ने शनिवार को शहर के 258 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया। जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। जलकार्य विभाग के अमले ने 138 स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज सुधार का कार्य किया और बड़ी टंकियों व सम्प टैंक की सफाई भी की। निगम अमले ने सीएम हेल्पलाइन पर जलप्रदाय से संबंधित 13 शिकायतों एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 5 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी किया। इनकी जांच की
इंदौर में हुए मामले के बाद भोपाल में भी इंजीनियर ऐसी लाइनों को ढूंढ रहे हैं। महापौर मालती राय ने सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और सुपरवाइजरों को निरीक्षण करने को कहा है। वहीं, अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को नजर रखने को कहा है। जिससे पता चल सके कि कहीं दूषित पानी की सप्लाई तो नहीं की जा रही है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए हैं। इसके चलते शनिवार को भी टीमें मैदान में रहीं और गंध, रंग, स्वाद, रेसिडुअल क्लोरीन, पीएच, टरबीलिटी व बैक्टेरियल जांच भी की। जिसमें रेसिडुअल क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाई गई। साथ ही अन्य सभी मानक उपयुक्त पाए गए। निगम अमले ने 31 दिसंबर से वर्तमान तक सभी जोन क्षेत्रों के कुल 721 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया गया। जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। कई जगहों पर मटमैले पानी की शिकायत
जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर एचएफए योजनाओं, जेएनएनयूआरएम, अवैध कॉलोनियों, झुग्गियों, हाउसिंग बोर्ड और बीडीए कॉलोनियों में सीवेज-पानी लाइनें आसपास ही है। वहीं, करोंद, ईदगाह हिल्स व 12 नंबर क्षेत्र की मल्टियों में वाल्व सीवेज में डूबे रहते हैं। इसके चलते नगर निगम कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन पर हर महीने गंदे पानी की औसत 10 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। ईदगाह हिल्स के वाजपेयी नगर, करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोशनपुरा और नीलबड़ की स्वास्तिक नगर कॉलोनी के रहवासियों ने भी गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि नलों से बदबूदार और मटमैला पानी आता है, जिसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *