पूर्णिया के रुपौली में तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों का इलाज जारी है। घटना रूपौली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान रुपौली नगर पंचायत के वार्ड 14 की रहने वाली पार्षद अनीता देवी का इकलौता बेटा है। तीनों दोस्त बाइक पर घूमने निकले थे मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ एक ही बाइक से घूमने निकले थे। घूमने के बाद जब सभी वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान रूपौली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान मोड़ के पास अचानक हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूर्णिया के रुपौली में तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों का इलाज जारी है। घटना रूपौली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान रुपौली नगर पंचायत के वार्ड 14 की रहने वाली पार्षद अनीता देवी का इकलौता बेटा है। तीनों दोस्त बाइक पर घूमने निकले थे मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ एक ही बाइक से घूमने निकले थे। घूमने के बाद जब सभी वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान रूपौली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान मोड़ के पास अचानक हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


