गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर और घने कोहरे के चलते उड़ान संचालन प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने के कारण कई प्रमुख रूट की फ्लाइटें तय समय से देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। उड़ानों में देरी से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट लेट होने के चलते एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ बनी रही। कई यात्री बार-बार एनक्वायरी काउंटर पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट का स्टेटस लेते नजर आए। लंबे इंतजार के कारण बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इन उड़ानों का संचालन रहा प्रभावित • इंडिगो की कोलकाता से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट तय समय 3:30 बजे की बजाय 4:25 बजे पहुंची- 55 मिनट की देरी। • इंडिगो की बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट 5:40 बजे की जगह 6:28 बजे पहुंची- 48 मिनट की देरी। • इंडिगो की गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 3:50 बजे की बजाय 5:10 बजे रवाना हुई- 1 घंटा 20 मिनट की देरी। • इंडिगो की गोरखपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6:15 बजे की जगह 7:24 बजे रवाना हुई- 1 घंटा 9 मिनट की देरी। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति में सुधार के बाद उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।


