गोरखपुर में पंकज चौधरी के स्वागत की तैयारी शुरू:51 स्थानों पर भव्य अभिनंदन होगा, बेनीगंज कार्यालय में रणनीतिक बैठक हुई- जिम्मेदारियां तय

गोरखपुर में पंकज चौधरी के स्वागत की तैयारी शुरू:51 स्थानों पर भव्य अभिनंदन होगा, बेनीगंज कार्यालय में रणनीतिक बैठक हुई- जिम्मेदारियां तय

गोरखपुर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 5 जनवरी को गोरखपुर में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की अति महत्वपूर्ण तैयारी बैठक बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में स्वागत, मार्ग निर्धारण, कार्यक्रम स्थल और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर में 51 स्वागत बिंदु तय बैठक में तय किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के महानगर सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय चौराहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय परिसर, रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ मंदिर, घोष कंपनी चौराहा, कचहरी चौराहा, राप्ती नगर, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र सहित महानगर के कुल 51 प्रमुख स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं बैठक के दौरान महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और पार्षदों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की ताकत, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को दर्शाएगा। संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन भाजपा परिवार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इसे सुव्यवस्थित व अनुशासित तरीके से सफल बनाया जाएगा, ताकि संगठनात्मक एकता और जनसंपर्क दोनों मजबूत हों। तैयारी बैठक का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *