राजेंद्र नगर महाकाल मंदिर में यज्ञ का शुभारंभ:शनिवार को ध्वजा यात्रा निकाली, वेदी पूजन से अग्नि प्रज्ज्वलित हुई

राजेंद्र नगर महाकाल मंदिर में यज्ञ का शुभारंभ:शनिवार को ध्वजा यात्रा निकाली, वेदी पूजन से अग्नि प्रज्ज्वलित हुई

राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में शनिवार को यज्ञ का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विशेष धार्मिक आयोजन किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यज्ञ के पहले दिन बाबा महाकाल की ध्वजा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु हाथों में फूल लेकर शामिल हुए। ध्वजा यात्रा के बाद वेदी पूजन किया गया और अग्नि मंथन विधि से यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। मुख्य पुजारी अतुल मिश्रा ने बताया कि पहले दिन बाबा महाकाल की ध्वजा यात्रा, यज्ञ और सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ में भाग लिया।शाम के समय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यज्ञ स्थल पर समय पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया था। भक्तों ने नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में भाग लिया।यज्ञ का पहला दिन धार्मिक उत्साह और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।यज्ञ के मुख्य यजमानों में पी.पी चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, डी.एस दुबे, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शैलेंद्र साहू, जितेंद्र साहू और सुनील अरोड़ा शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *