राष्ट्रीय सनातन समिति ने क्यूआर कोड बनाने की घोषणा की:समाज को स्वच्छता, सुचिता और उत्पादों की जानकारी मिलेगी

राष्ट्रीय सनातन समिति ने क्यूआर कोड बनाने की घोषणा की:समाज को स्वच्छता, सुचिता और उत्पादों की जानकारी मिलेगी

लखनऊ में राष्ट्रीय सनातन समिति ने सनातन समाज के लिए एक विशेष क्यूआर कोड बनाने की घोषणा की है। इस क्यूआर कोड का उद्देश्य समाज को स्वच्छता, सुचिता और विभिन्न उत्पादों से संबंधित विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण गौड़ ने गोमतीनगर के सियाराम रेस्टोरेंट में आयोजित एक बैठक में दी। बैठक में गोमतीनगर के प्रमुख सनातन संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंगलौर से आए कॉर्डिनेटर गणेश सिनोये ने बताया कि यह क्यूआर कोड समाज के मुख्य तत्वों जैसे स्वच्छता, सुचिता और विभिन्न उत्पादों की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। समाज की विश्वसनीय जानकारी आसानी से मिलेगी यह क्यूआर कोड संबंधित संस्थानों के स्वागत द्वार पर लगाया जाएगा। इससे सनातन समाज को अधिकृत और विश्वसनीय जानकारी आसानी से मिल सकेगी। समिति की तकनीकी टीम द्वारा विस्तृत सर्वे और पूर्ण संतुष्टि के बाद ही क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। विधिक सलाहकार विनय कुमार सिंह ने क्यूआर कोड की तकनीकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सम्मेलन का सफल संचालन मीडिया सलाहकार अविरल आनंद ने किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के महासचिव मुकेश सनातनी ने गणेश सिनोये का आभार व्यक्त किया और इस पुनीत कार्य में सभी संगठनों के सहयोग का विश्वास दिलाया। वृहद लखनऊ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रुप कुमार शर्मा ने क्यूआर कोड को बहुआयामी और उपयोगी बताया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गगन शर्मा, लोक भारती के रामबदन दुबे, हिंदू जागरण मंच के राजेंद्र मिश्रा, विहिप के राम दयाल मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह, शिक्षक नेता प्रवेश श्रीवास्तव, व्यापारी नेता राजेश सोनी, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बॉबी गुप्ता और सावरकर विचार मंच के डॉ. महेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *