भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर जाने का दावा किया है। वहीं, आरोप लगाया है कि वह वियतनाम में भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल की विदेश यात्रा पर भाजपा नेताओं के बयान राहुल के पिछले 6 महीनों की विदेश यात्राएं… 17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे। 25 जून से 6 जुलाई 2025- लंदन (यूके): 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे। सुरक्षा एजेंसियों के पत्र में यह विवरण आया है। 4 से 8 सितंबर 2025 – मलेशिया: सितंबर में उन्होंने मलेशिया का दौरा किया- जिसके बारे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सुर्खियों में रहे। सितंबर 2025 -दक्षिण अमेरिका (ब्राजील, कोलंबिया): दक्षिण अमेरिका दौरे पर ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों में छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से संवाद किया था। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विदेश में 4 विवादित बयान 18 दिसंबर जर्मनी में कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। पूरी खबर पढ़ें… 2 अक्टूबरः कोलंबिया में कहा- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता राहुल ने 2 अक्टूबर को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।’ इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया। पूरी खबर पढ़ें… 21 अप्रैलः अमेरिका में कहा- महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही राहुल गांधी ने 21 अप्रैल को अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। पूरी खबर पढ़ें… 9 सितंबर, 2024ः अमेरिका में कहा- सब कुछ मेड इन चाइना राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार विदेश दौरे पर थे। उन्होंने 9 सितंबर को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा, “भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।” नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं… ……………………… ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:विरोधी ताकतों से मिलते हैं, राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा का दावा- राहुल गांधी वियतनाम के दौरे पर:कहा- विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं; इसके पीछे क्या मकसद


