मुंगेर के हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र में राजारानी तालाब के पास एक हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक हाईवा के भीतर घुस गई। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाईवा तथा बाइक को जब्त कर थाने ले गई। हालांकि, हाईवा चालक घटना स्थल से फरार होने में सफल रहा। रेशमी बेटे के दाखिला कराने के लिए भाई के साथ जा रही थीं मृतका की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी रेशमी शुक्ला के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र हर्षित का एक निजी विद्यालय में दाखिला कराने के लिए अपने भाई नीतीश झा के साथ हवेली खड़गपुर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। रेशमी शुक्ला के चाचा भागीनंदन झा ने बताया कि रेशमी के एक पुत्र और एक पुत्री है। हादसे में उनके भाई नीतीश झा और पुत्र हर्षित को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें भागलपुर रेफर किया गया है। भागीनंदन झा ने यह भी बताया कि नीतीश झा की शादी 5 फरवरी को होने वाली थी। हवेली खड़कपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवा और बाइक को जब्त कर लिया है। चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर के हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र में राजारानी तालाब के पास एक हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक हाईवा के भीतर घुस गई। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाईवा तथा बाइक को जब्त कर थाने ले गई। हालांकि, हाईवा चालक घटना स्थल से फरार होने में सफल रहा। रेशमी बेटे के दाखिला कराने के लिए भाई के साथ जा रही थीं मृतका की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी रेशमी शुक्ला के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र हर्षित का एक निजी विद्यालय में दाखिला कराने के लिए अपने भाई नीतीश झा के साथ हवेली खड़गपुर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। रेशमी शुक्ला के चाचा भागीनंदन झा ने बताया कि रेशमी के एक पुत्र और एक पुत्री है। हादसे में उनके भाई नीतीश झा और पुत्र हर्षित को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें भागलपुर रेफर किया गया है। भागीनंदन झा ने यह भी बताया कि नीतीश झा की शादी 5 फरवरी को होने वाली थी। हवेली खड़कपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवा और बाइक को जब्त कर लिया है। चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


