समस्तीपुर में जिला परिवहन विभाग ने आए दिन हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत शनिवार से की। जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जगह-जगह पर रोको टोको अभियान चला कर यातायात नियमों के उलंघन करते पकड़े गए लोगों को गुलाब देकर हिदायत दी गई। लोगों को बताया गया कि यह आपकी पहली गलती है। अगली बार पकड़े जाने पर परिवहन नियमों के अनुसार जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी। जुर्माना नहीं देने पर जेल की भी सजा हो सकती है। इस अभियान में आम लोगों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि भी बिना हेलमेट पकड़े गए। समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क के मोहनपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के ताजपुर राजधानी चौक, और बंगरा थाना चौक से पूर्व यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिया गुलाब राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के राजधानी चौक पर सरपंच पंकज कुमार बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाते हुए चेकिंग में धाराएं। जब उन्होंने परिचय दिया कि वह सरपंच हैं, तो जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आप अपने पंचायत के मजिस्ट्रेट हैं, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आपके पंचायत के अन्य लोग नियमों का पालन कैसे करेंगे। आज यह गुलाब लीजिए, ताकि आपको याद रहे कि हमें यातायात के नियमों का पालन करना है। हेलमेट लगाना आपके जीवन के लिए जरूरी है क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है। ताजपुर राजधानी चौक पर शिक्षिका नुसरत प्रवीण भी अपनी मां को स्कूटी से बिना हेलमेट ले जाती हुई पकड़ी गई। परिवहन विभाग की महिला पदाधिकारी ने उन्हें फूल देते हुए कहा कि यह फूल आपको याद दिलाएगी कि अपने नियमों का उल्लंघन किया है आप शिक्षिका लोगों को जागरूक करें ना कि खुद नियमों को तोड़े। इस अभियान में विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक लोग बिना हेलमेट, चार चक्का वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए हुए पकड़े गए सभी लोगों को आज पहली बार हिदायत दी गई और गुलाब भेंट कर फिर से गलती नहीं दोहराने की शपथ दिलाई गई। जिले में औसतन पांच लोगों की सड़क हादसे में होती है मौत जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण जिले भर में औसतन रोजाना पांच लोगों की मौत हो जाती है। अधिकतर मौत के मामले बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के कारण होती है। अगर लोग वाहन चलाने के समय हेलमेट का प्रयोग करें, तो मौत की संख्या कम हो सकती है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जिले में 31 जनवरी तक जारी रहेगा। समस्तीपुर में जिला परिवहन विभाग ने आए दिन हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत शनिवार से की। जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जगह-जगह पर रोको टोको अभियान चला कर यातायात नियमों के उलंघन करते पकड़े गए लोगों को गुलाब देकर हिदायत दी गई। लोगों को बताया गया कि यह आपकी पहली गलती है। अगली बार पकड़े जाने पर परिवहन नियमों के अनुसार जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी। जुर्माना नहीं देने पर जेल की भी सजा हो सकती है। इस अभियान में आम लोगों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि भी बिना हेलमेट पकड़े गए। समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क के मोहनपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के ताजपुर राजधानी चौक, और बंगरा थाना चौक से पूर्व यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिया गुलाब राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के राजधानी चौक पर सरपंच पंकज कुमार बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाते हुए चेकिंग में धाराएं। जब उन्होंने परिचय दिया कि वह सरपंच हैं, तो जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आप अपने पंचायत के मजिस्ट्रेट हैं, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आपके पंचायत के अन्य लोग नियमों का पालन कैसे करेंगे। आज यह गुलाब लीजिए, ताकि आपको याद रहे कि हमें यातायात के नियमों का पालन करना है। हेलमेट लगाना आपके जीवन के लिए जरूरी है क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है। ताजपुर राजधानी चौक पर शिक्षिका नुसरत प्रवीण भी अपनी मां को स्कूटी से बिना हेलमेट ले जाती हुई पकड़ी गई। परिवहन विभाग की महिला पदाधिकारी ने उन्हें फूल देते हुए कहा कि यह फूल आपको याद दिलाएगी कि अपने नियमों का उल्लंघन किया है आप शिक्षिका लोगों को जागरूक करें ना कि खुद नियमों को तोड़े। इस अभियान में विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक लोग बिना हेलमेट, चार चक्का वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए हुए पकड़े गए सभी लोगों को आज पहली बार हिदायत दी गई और गुलाब भेंट कर फिर से गलती नहीं दोहराने की शपथ दिलाई गई। जिले में औसतन पांच लोगों की सड़क हादसे में होती है मौत जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण जिले भर में औसतन रोजाना पांच लोगों की मौत हो जाती है। अधिकतर मौत के मामले बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के कारण होती है। अगर लोग वाहन चलाने के समय हेलमेट का प्रयोग करें, तो मौत की संख्या कम हो सकती है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जिले में 31 जनवरी तक जारी रहेगा।


