रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 46 महीने से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में सीज़फायर की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है। इसी बीच अब यूक्रेनी कैबिनेट में एक बड़े बदलाव का प्रस्ताव सामने आया है।
यूक्रेन को मिल सकता है नया रक्षा मंत्री
यूक्रेन को जल्द ही नया रक्षा मंत्री मिल सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने मिखाइलो फेडोरोव (Mykhailo Fedorov) को देश का नया रक्षा मंत्री बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। फिलहाल डेनिस श्म्यहाल (Denys Shmyhal) यूक्रेन के रक्षा मंत्री हैं।
कौन हैं फेडोरोव?
34 वर्षीय फेडोरोव को राजनीति में ज़्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन वह ज़ेलेन्स्की के करीबी माने जाते हैं। वह 2025 से यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री और 2019 से डिजिटल परिवर्तन मंत्री रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने यूक्रेन के लिए एलन मस्क से स्टारलिंक टर्मिनल मांगे, ड्रोन कार्यक्रम शुरू किया और तकनीकी कंपनियों पर रूस से बाहर निकलने का दबाव डाला। फेडोरोव के ड्रोन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ही ज़ेलेन्स्की ने उन्हें यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
क्या पड़ेगा युद्ध पर प्रभाव?
फेडोरोव के रक्षा मंत्री बनने से रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी प्रभाव पड़ सकता है। ड्रोन कार्यक्रम में फेडोरोव की रूचि की वजह से उनके कार्यकाल में यूक्रेनी सेना रूस पर ड्रोन अटैक बढ़ा सकती है।



BREAKING: Ukraine’s President Volodymyr Zelenskyy says he has offered First Deputy Prime Minister and Digital Transformation Minister Mykhailo Fedorov the position of Ukraine’s defense minister.