पेटलावद से विश्वमंगलधाम तारखेड़ी तक पैदल धर्मयात्रा:श्रद्धालु करेंगे बालाजी महाराज के दर्शन

पेटलावद से विश्वमंगलधाम तारखेड़ी तक पैदल धर्मयात्रा:श्रद्धालु करेंगे बालाजी महाराज के दर्शन

झाबुआ के पेटलावद अंचल में स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी के लिए भक्तों की पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए यह भव्य यात्रा निकाली गई। पेटलावद क्षेत्र के बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित यह यात्रा इस वर्ष अपने 8वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस बार कैलेंडर के नववर्ष की शुरुआत श्रद्धालुओं ने बाबा बजरंगबली के दर्शनों और भक्ति के साथ करेंगे यह धर्मयात्रा शनिवार, 3 जनवरी को प्रातः 9 बजे स्थानीय श्रद्धांजलि चौक से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा की शुरुआत में हनुमान जी महाराज की विशेष आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। यह यात्रा श्रद्धांजलि चौक (पेटलावद) से रायपुरिया, बोलासा होते हुए श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक आकाश चौहान, रवि बसोड़ और नितिन पिपलोदिया ने बताया कि इस यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह है। पिछले 7 वर्षों की सफलता के बाद, 8वें वर्ष में व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु बनाया गया है। रास्ते भर ग्रामीण अंचलों से नए श्रद्धालु इस यात्रा में जुड़ते जा रहे हैं, जिससे कारवां बढ़ता ही जा रहा है। यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में रवि बसोड़, संजय उपाध्याय, अक्षय त्रिवेदी, वीरेंद्र आंजना, रणछोड़ राठौड़, रवि भारती, संतोष बसोड़ और राहुल बसोड़ सहित पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है। विश्वमंगलधाम तारखेड़ी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहाँ शनिवार और मंगलवार को होने वाले विशेष श्रृंगार, चोला अर्पण और महाआरती के दर्शन के लिए देशभर से लोग आते हैं। तारखेड़ी धाम में प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को यहाँ का नजारा देखते ही बनता है। महाआरती और महाप्रसादी के आयोजन में शामिल होकर भक्त स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। बालाजी ग्रुप की यह पैदल यात्रा इसी भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *