भोजपुर में संदिग्ध हालत में रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। मृतक की पहचान नरेश शर्मा(62) के तौर पर हुई है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित स्टील प्लांट में इंजीनियर थे घटना पीरो थाना क्षेत्र के इटिमहां गांव की है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अपने कमरे में लेटे हुए थे। अचानक बेड से नीचे गिर गए और छटपटाने लगे। तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डेड बॉडी लेकर घर आ गए। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी शांति देवी और एक पुत्र शिव बसंत शर्मा है। शिव बसंत शर्मा झारखंड के धनबाद में डॉक्टर हैं। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। मृतक की पहचान नरेश शर्मा(62) के तौर पर हुई है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित स्टील प्लांट में इंजीनियर थे घटना पीरो थाना क्षेत्र के इटिमहां गांव की है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अपने कमरे में लेटे हुए थे। अचानक बेड से नीचे गिर गए और छटपटाने लगे। तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डेड बॉडी लेकर घर आ गए। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी शांति देवी और एक पुत्र शिव बसंत शर्मा है। शिव बसंत शर्मा झारखंड के धनबाद में डॉक्टर हैं। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


