बायतु उपखंड बाड़मेर में किया शामिल, बालोतरा में गुड़ामालानी, धोरीमना:हरीश बोले- राजनीति मकसद से तहसीलों को तोड़ा गया, ना डरूंगा, ना झुकूंगा

बायतु उपखंड बाड़मेर में किया शामिल, बालोतरा में गुड़ामालानी, धोरीमना:हरीश बोले- राजनीति मकसद से तहसीलों को तोड़ा गया, ना डरूंगा, ना झुकूंगा

सरकार ने बाड़मेर और बालोतरा जिले की सीमाओं में फेरबदल करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। दो साल बाद बायतु उपखंड को फिर से बाड़मेर में और गुड़ामालानी और धोरीमना उपखंड को बालोतरा में शामिल किया है। इसके बाद कांग्रेस इस फैसले को जनविरोधी बता रही है। बायतु विधायक ने शायराना अंदाज में ट‌्वीट कर लिखा कि सीमाएं बदलने से ना डरूंगा, ना झूकूंगा, मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं चाहे किधर भेजों मुझे हैश टैग बढ़ता बायतु…। दरअसल, सरकार ने 31 दिसंबर की डेट से निकाले नोटिफिकेशन में बायतु विधानसभा के दो टुकड़े कर दिए गए। बायतु विधानसभा गिड़ा, पाटौदी और बायतु तहसील थी। लेकिन अब गिड़ा और पाटौदी को बालोतरा में ही रखा है। बायतु को दुबारा बाड़मेर में शामिल कर दिया है। वहीं गुड़ामालनी और धोरीमन्ना को नए जिले बालोतरा में शामिल किया है। बायतु विधायक का ट्वीट, विरोध शुरू बायतु विधायक ने नोटिफिकेशन शेयर होने के बाद सोशल साइट्स पर ट्वीट कर लिखा तुम इधर भेजो मुझे, तुम उधर भेजो मुझे, नक्शों से खेल कर चाहे जिधर भेजो मुझे। सीमाएं बदलने से ना डरूंगा ना झुकूंगा, मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं चाहे किधर भेजो मुझे। हैश टैग बढ़ता बायतु…। बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा- बाड़मेर-बालोतरा जिले की सीमाएं बदलने और राजनीतिक मकसद से तहसीलों को तोड़ा गया है। भाजपा ने जनविरोधी राजनीति की है। अव्यवहारिक निर्णय को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने किया ट्वीट पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने लिखा राज्य सरकार की ओर से जारी हालिया अधिसूचना में धोरीमन्ना उपखंड को बाड़मेर जिले से हटाकर बालोतरा जिले में शामिल करने का निर्णय विपरीत है। साथ ही गुड़ामालानी उपखंड के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों के गांवों के साथ किया गया प्रशासनिक बदलाव दोनों ही निर्णय जमीनी हकीकत, भौगोलिक स्थिति और लोगों की मूलभूत सुविधााओं केे पूरी तरह विपरित है। राज्य सरकार से मांग करता हूं कि यह अधिसूचना पर तत्काल पुनर्विचार करें। धोरीमन्ना उपखंड को बाड़मेर जिले में यथावत रखने हुए, गुड़ामालनी उपखंड के पश्चिमी एवं दक्षिणी गांवों के साथ किए गए इस अन्यायणूर्ण प्रशासनिक बदलावा को भी अविलंब सुधारें, ताकि प्रशासन जनता के लिए लिए सुलभ, सुरक्षित और न्यायसंगत बन सके। बालोतरा में अब 5 उपखंड, 9 तहसील बालोतरा जिले में एक उपखंड बढ़ गया है। पहले बायतु समेत चार उपखंड थे। लेकिन बायतु को बाड़मेर में शामिल कर दिया। गुड़ामालानी और धोरीमन्ना उपखंड को बालोतरा में शामिल करने से संख्या 5 हो गई है। इसमें बालोतरा, सिणधरी, सिवाना, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी उपखंड है। बालोतरा में पचपदरा, कल्याणपुर, गिड़ा, पाटोदी, सिणधरी, सिवाना, समदड़ी, धोरीमन्ना, गुड़ामालनी तहसील और जसोल दूदवा, सवाऊ पदमसिह की ढाणी, हीरा की ढाणी, पादरू उप तहसील रहेगी। बाड़मेर में अब 7 उपखंड, 11 तहसील बाड़मेर में अब गडरारोड, चौहटन, रामसर, बायतु, सेड़वा, शिव उपंखड रहेंगे। साथ बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, नोखड़ा, गडरारोड, चौहटन, धनाऊ, रामसर, बायतु, सेड़वा, शिव तहसील और विशाला, चवा, मांगता, हरसाणी, लीलसर, फागलिया, भीयाड़ उपतहसील रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *