मुंगेर में शुक्रवार को एक 95 वर्षीय वृद्ध महिला की शवयात्रा चर्चा का विषय बन गई। उनके बेटे ने पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली, जिसमें डीजे पर भोजपुरी गाने बजाए गए और घोड़ों को नचाया गया। शवयात्रा के दौरान डीजे पर भोजपुरी गीत बजाए गए, जिनमें लालू यादव और तेजस्वी यादव पर आधारित गीत भी शामिल थे। इन गीतों की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। शव के आगे डीजे और बीच में घोड़ों को भी भोजपुरी गानों पर नचाया जा रहा था। मृतक महिला की पहचान नगर निगम क्षेत्र के 43 नंबर वार्ड हेरु दियारा निवासी बुधीया देवी (95) के रूप में हुई है। उनके पुत्र जोगीन्द्र यादव ने बताया कि उनकी मां का निधन गुरुवार शाम हृदयगति रुकने से हुआ था। बुधीया देवी अपने पीछे छह पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बेटे ने मां की अंतिम इच्छा की पूरी घोड़ों को नचाने और डीजे पर भोजपुरी गीत बजाने के सवाल पर बेटे जोगीन्द्र यादव ने बताया कि यह उनकी मां की अंतिम इच्छा थी, जिसे पूरा किया गया है। इस अनोखे दृश्य को देखकर रास्ते में लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आए। मुंगेर में शुक्रवार को एक 95 वर्षीय वृद्ध महिला की शवयात्रा चर्चा का विषय बन गई। उनके बेटे ने पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली, जिसमें डीजे पर भोजपुरी गाने बजाए गए और घोड़ों को नचाया गया। शवयात्रा के दौरान डीजे पर भोजपुरी गीत बजाए गए, जिनमें लालू यादव और तेजस्वी यादव पर आधारित गीत भी शामिल थे। इन गीतों की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। शव के आगे डीजे और बीच में घोड़ों को भी भोजपुरी गानों पर नचाया जा रहा था। मृतक महिला की पहचान नगर निगम क्षेत्र के 43 नंबर वार्ड हेरु दियारा निवासी बुधीया देवी (95) के रूप में हुई है। उनके पुत्र जोगीन्द्र यादव ने बताया कि उनकी मां का निधन गुरुवार शाम हृदयगति रुकने से हुआ था। बुधीया देवी अपने पीछे छह पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बेटे ने मां की अंतिम इच्छा की पूरी घोड़ों को नचाने और डीजे पर भोजपुरी गीत बजाने के सवाल पर बेटे जोगीन्द्र यादव ने बताया कि यह उनकी मां की अंतिम इच्छा थी, जिसे पूरा किया गया है। इस अनोखे दृश्य को देखकर रास्ते में लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आए।


