पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने शहर में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया। ये परियोजनाएं पटना के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करेंगी, जिससे मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा। सचिव ने गोला रोड का चौड़ीकरण, बेली रोड से अशोक राजपथ रूपसपुर नहर पथ चौड़ीकरण, रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक बेली रोड की दोनों तरफ भूमिगत नाला व पथ निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने पाटलि पथ को बेली रोड से दानापुर की ओर जोड़ने के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर योजना पूरी करने का निर्देश दिया। कहा- विलंब होने पर कार्रवाई की जाएगी। 1. रूपसपुर नहर पथ (खगौल- बेली रोड- अशोक राजपथ) 4 लेन निर्माण लंबाई: 6.90 किमी प्रगति : 1.20 किमी नाला निर्माण, 0.70 किमी रिटेनिंग वॉल, 2 किमी जीएसबी हुआ। 2. बेली रोड (रूपसपुर नहर से सगुना मोड़) की दोनों तरफ भूमिगत नाला व पथ निर्माण लंबाई : 2.70 किमी प्रगति : राफ्ट फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर। 3. एम्स गोलम्बर- जानीपुर- पैनापुर- नेवा पथ निर्माण लंबाई : 10.50 किमी प्रगति : 2.10 किमी नाले का निर्माण, 5.50 किमी जीएसबी एवं अर्थ वर्क हुआ। 4. गोला रोड का चौड़ीकरण लंबाई : 2.20 किमी प्रगति : अब तक 2 किमी नाले का निर्माण हुआ। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने शहर में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया। ये परियोजनाएं पटना के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करेंगी, जिससे मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा। सचिव ने गोला रोड का चौड़ीकरण, बेली रोड से अशोक राजपथ रूपसपुर नहर पथ चौड़ीकरण, रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक बेली रोड की दोनों तरफ भूमिगत नाला व पथ निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने पाटलि पथ को बेली रोड से दानापुर की ओर जोड़ने के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर योजना पूरी करने का निर्देश दिया। कहा- विलंब होने पर कार्रवाई की जाएगी। 1. रूपसपुर नहर पथ (खगौल- बेली रोड- अशोक राजपथ) 4 लेन निर्माण लंबाई: 6.90 किमी प्रगति : 1.20 किमी नाला निर्माण, 0.70 किमी रिटेनिंग वॉल, 2 किमी जीएसबी हुआ। 2. बेली रोड (रूपसपुर नहर से सगुना मोड़) की दोनों तरफ भूमिगत नाला व पथ निर्माण लंबाई : 2.70 किमी प्रगति : राफ्ट फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर। 3. एम्स गोलम्बर- जानीपुर- पैनापुर- नेवा पथ निर्माण लंबाई : 10.50 किमी प्रगति : 2.10 किमी नाले का निर्माण, 5.50 किमी जीएसबी एवं अर्थ वर्क हुआ। 4. गोला रोड का चौड़ीकरण लंबाई : 2.20 किमी प्रगति : अब तक 2 किमी नाले का निर्माण हुआ।


