बिहार में इन दिनों ठंड के साथ घने कोहरा का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज किसी भी जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना नहीं है। यानी दिन के तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह और रात के समय कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहले देखिए घने कोहरे की तस्वीरें… 15 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है। 23 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट वहीं राजधानी पटना समेत राज्य के 23 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने क्या कहा? मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ा है, जिसके कारण कोल्ड डे की स्थिति नहीं बन रही है। विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं की गति कम होने से दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, साफ आसमान और शांत मौसम के कारण रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह के समय कोहरा घना छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अब जानिए आने वाले दिनों में कैसी रहेगी ठंड? मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में भी कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी। दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। पटना में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। बिहार में इन दिनों ठंड के साथ घने कोहरा का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज किसी भी जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना नहीं है। यानी दिन के तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह और रात के समय कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहले देखिए घने कोहरे की तस्वीरें… 15 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है। 23 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट वहीं राजधानी पटना समेत राज्य के 23 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने क्या कहा? मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ा है, जिसके कारण कोल्ड डे की स्थिति नहीं बन रही है। विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं की गति कम होने से दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, साफ आसमान और शांत मौसम के कारण रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह के समय कोहरा घना छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अब जानिए आने वाले दिनों में कैसी रहेगी ठंड? मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में भी कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी। दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। पटना में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा।


