नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बुद्ध एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर आगे निकल गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 50 यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, विमान काठमांडू से भद्रपुर आ रहा था। भद्रपुर में रात करीब 9 बजे लैंडिंग के समय विमान रनवे से आगे निकल गया। विमान रनवे से करीब 200 मीटर आगे एक छोटी नदी के पास जाकर रुका। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त भी हो गया।
वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसला, छोटी नदी के पास जाकर रुका; सभी यात्री सुरक्षित


