लखनऊ के जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में नए साल के दूसरे दिन कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। भाजपा पार्षद राजकुमारी मौर्या ने इन कार्यों की शुरुआत की।पार्षद राजकुमारी मौर्या ने अटल बिहारी वाजपेई पार्क के सामने एक लंबे समय से उपेक्षित सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क के निर्माण से आवागमन की समस्या का समाधान होगा और पार्क की सुंदरता भी बढ़ेगी।इसी क्रम में, सेक्टर-एच स्थित बरगद वाले पार्क के सौंदर्यीकरण और सेक्टर-जे स्थित पार्क में सबमर्सिबल पंप के शिलान्यास कार्यक्रम भी संपन्न हुए। सबमर्सिबल पंप से क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। विकास कार्यों की घोषणा की गई पार्षद राजकुमारी मौर्या अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भी पार्षद रह चुकी हैं। उनकी स्मृति में, वह हर नववर्ष पर ‘अटल स्मृति शिलान्यास सप्ताह’ मनाती हैं। इस सप्ताह के दौरान जानकीपुरम क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने ‘राजकुमारी मौर्या जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस अवसर पर पार्षद राजकुमारी मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार मजबूती से लागू कर रही है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल की सराहना भी की।


