अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत:संतकबीरनगर में नवीन फल मंडी के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत:संतकबीरनगर में नवीन फल मंडी के पास हुआ हादसा

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में नवीन फल मंडी के पास शुक्रवार एक सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जब युवती अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन फल मंडी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवती को जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बस्ती जनपद के ओडवारा निवासी मनीषा (22) के रूप में हुई है। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नवीन फल मंडी के पास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *