रतलाम में नए वर्ष के स्वागत के कुछ ही देर बाद बाइक का कट लगने की बात पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जुलूस निकाला। आरोपी की ऐसी हालत थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था। आरोपी को पुलिस उस स्थान पर लेकर पहुंची जहां उसने चाकू से हमला किया था। जुलूस के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। बाइक से कट मारने पर हुआ विवाद
31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन के पास बाइक का कट लगने की बात पर दो युवकों को चाकू मार दिया था। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक को चाकू मार दिया था। पुलिस गस्त के बीच घटना होने से दहशत का माहौल हो गया था। रात में ही चाकू मारने वाले युवक बाबू (18) पिता श्याम डामोर निवासी जावरा फाटक को जीआरपी ने तलाश कर स्टेशन रोड पुलिस को सौंपा था। वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे। घटना स्थल पर लेकर गए शुक्रवार दोपहर स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन और पुलिस बल घटना वाले स्थान शर्मा रेस्टोरेंट के पास आरोपी को पैदल लेकर गए। घटना स्थल तस्दीग कराया। शर्मा रेस्टोरेंट से वापस पुलिस आरोपी को दिलबहार चौराहा तक लेकर आई। इसके बाद यहां से पुलिस वाहन में बैठाकर कोर्ट लेकर गए। यह हुए थे घायल चाकू लगने से चेतन (21) पिता कमल रेशमिया निवासी डोसीगांव मल्टी, कालू (35) पिता नानूराम निनामा निवासी पाटली व हनीसिंह पिता रुपसिंह सिंगाड़ निवासी बोराली पेटलावद जिला झाबुआ घायल हुए है। पहले तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कालू की हालात गंभीर होने पर इसे यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर चाकू मारने वाले बाबू डामर पिता श्याम डामर निवासी जावरा फाटक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) व 25 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया था।


