गोंडा पहुंचे कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही:अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, राष्ट्रकथा के दूसरे दिन कार्यक्रम में शामिल

गोंडा पहुंचे कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही:अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, राष्ट्रकथा के दूसरे दिन कार्यक्रम में शामिल

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे जहां उन्होंने कृषि विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक करके खाद और बीजों के आपूर्ति को लेकर के समीक्षा की है। गोंडा पहुंचने पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया है। जहां स्वागत के बाद कृषि मंत्री नंदिनी निकेतन में आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रकथा कार्यक्रम में शामिल हुए है मंत्री शाही ने मंच पर एक घंटे तक बैठकर सद्गुरु रितेश्वर महाराज द्वारा कही जा रही राष्ट्र एकता, छात्र उत्थान, ज्ञान और विज्ञान पर आधारित कथा को सुना। कथा के समापन के बाद उन्होंने सद्गुरु रितेश्वर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राष्ट्रकथा के आयोजन के लिए बधाई दी। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि भारत में पहली बार राष्ट्र कथा का आयोजन हो रहा है, जबकि अन्य प्रकार की कथाएं अक्सर आयोजित होती हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य यहां के युवाओं, छात्रों और आम लोगों को भारत की परंपराओं की जानकारी देना है। मंत्री शाही ने जोर दिया कि राष्ट्रकथा का आयोजन सनातन को एकत्रित करने, लोगों को सनातन के प्रति जागरूक करने और उन्हें सनातन से जोड़ने के लिए किया गया है उन्होंने आगे कहा कि संत ज्ञान और विज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे हमारे नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी। इस राष्ट्रकथा के माध्यम से बिखरे हुए सनातन धर्म को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आजकल के युवा जो सनातन के प्रति कम ध्यान दे रहे हैं, उन्हें इसकी ओर आकर्षित किया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *