परिवार का पहला लड़का जिसने 10वीं परीक्षा पास की, Ranbir और Ranveer दोनों के पास है इतनी डिग्रियां

परिवार का पहला लड़का जिसने 10वीं परीक्षा पास की, Ranbir और Ranveer दोनों के पास है इतनी डिग्रियां

Dhurandhar Actor Educational Qualification: बॉलीवुड में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से धुरंधर(Dhurandhar) फिल्म का डंका बज रहा है। धुरंधर फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म में काम करने वाले सभी एक्टरों की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितने पढ़े-लिखे हैं या बॉलीवुड के एक और एक्टर रणबीर कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं? रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण पार्ट 1 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Educational Qualification: रणबीर कपूर की पढ़ाई

रणबीर कपूर की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने शुरूआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। स्कूली पढ़ाई के बाद रणबीर ने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई की। एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के भी कई कोर्स रणबीर ने किये हैं। न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया। साथ ही उन्होंने एक्टिंग की भी ट्रेनिंग ली है। रणबीर कपूर की पहली फिल्म 2007 में आई थी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में उन्हें बतौर एक्टर लिया था। एक टीवी शो में उन्होंने मजजाकिया अंदाज में बताया था कि वह अपने परिवार के पहले लड़के थे जिन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की, जिस खुशी में उनकी दादी ने पार्टी रखी थी।

Ranveer Singh Educational Qualification: रणवीर सिंह की पढ़ाई

धुरंधर फिल्म से रणवीर सिंह का करियर ग्राफ और ऊंचा चढ़ गया है। उनके पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन ले लिया। रणवीर को शुरू से ही एक्टिंग और फिल्म में काम करने का शौक था। उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई भी की। अमेरिका जाकर इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से टेलीकम्युनिकेशंस में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने कई ऐड फिल्मों में कई पदों पर काम किया है। साथ ही असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *