केंद्रीय मंत्री बोले – शाहजहांपुर में हॉकी ग्राउंड बनेगा:8 फरवरी को इंटरनेशनल मैराथन की तैयारी, महिलाओं की आर्थिक हालत सुधारेंगे

केंद्रीय मंत्री बोले – शाहजहांपुर में हॉकी ग्राउंड बनेगा:8 फरवरी को इंटरनेशनल मैराथन की तैयारी, महिलाओं की आर्थिक हालत सुधारेंगे

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि नए साल में अलवर लोकसभा क्षेत्र को स्वच्छ बनाएंगे। शाहजहांपुर में हॉकी को लेकर बड़ा काम होगा। साईं के हॉस्टल को वापस अलवर लेकर आएंगे। 8 फरवरी को इंटरनेशनल मैराथन होगी। जिसकी तैयारी जारी हैं। जीडी कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की तैयारी है। भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को अलवर शहर में बायोडायवर्सिटी पार्क में भ्रमण करने के बाद मीडिया से जानकारी देते हु कहा कि अलवर जिले की कनेक्टिविटी पर फोकस है। दिल्ली मुंबई हाइवे से बड़ौदामेव-पनियाला रोड के जरिए जोड़ा जाएगा। हाल में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने अलवर की रोड के लिए 823 करोड़ रुपए की योजना मंजूर की है। अलवर जंक्शन का लंबित काम पूरा होगा। हॉकी का सिंथेटिक ट्रैक पूरा किया जाएगा। बजट घोषणाओं को पूरा कराएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 8 फरवरी को इंटरनेशनल मैराथन का आयाेजन होगा। जिसके अरुण जैन संयोजक व गगनदीप सह संयोजक है। बाकी समिति के सदस्य होंगे। शहर की विभिन्न समितियों से मुलाकात करेंगे। देश में पहली बार फॉरेस्ट व टाइगर व पर्यावरण संरक्षण को मैराथन का आयोजन होगा। कम्यूनिटी स्पोट्र्स का आयोजन भी अच्छा हुआ। गर्ल्स कॉलेज में बैंडमिंटन का इंडोर कोर्ट बनाया जाएगा। जो एकेडमी के तौर पर चलेगी। नए साल में महिलाओं की आजीविका बढ़ाएंगे केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि आगे महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरएि महिलाओं की आर्थिक हालत को सुधारने का काम करेंगे। सरस डेयरी के प्लांट के विस्तार के लिए 350 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। प्लांट का भूमि पूजन जल्दी करेंगे। डेयरी की क्षमता साढ़े 5 लाख लीटर करेंगे। हाल में 3 लाख 65 हजार लीटर दूध तक पहुंच गए हैं। प्याज को लेकर एफपीओ का जवाइंट प्रोग्राम करेंगे। गांवाें में ई लाइब्रेरी के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *