बहराइच में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला:भारत सीमा के पास मैला नाले पर हुई घटना, बाघ ने शव खाया

बहराइच में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला:भारत सीमा के पास मैला नाले पर हुई घटना, बाघ ने शव खाया

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल में एक जंगली हाथी ने एक महिला को मार डाला। मृतक की पहचान कतर्नियाघाट जंगल से सटे नेपाल के दस नंबर करमोहनी, राजापुर निवासी 47 वर्षीय बालिका सेन के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम मैला नाले के पास हुई। वन्यजीवों के जानकार और नेपाल में जंगली हाथियों पर काम कर रहे गुरुंग के अनुसार, हाथी ने बालिका सेन को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। यह हमला भारत सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में हुआ। नेपाल के वन विभाग ने महिला का शव बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद सीमा से सटे भारत और नेपाल दोनों क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक, हाथी के हमले में मौत के बाद एक बाघ ने महिला के शव को अपना आहार बना लिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *