हाथरस में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते दिन हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई है। कल गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज शुक्रवार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 86 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। महानंदा एक्सप्रेस निरस्त… भीषण ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही कम दिखी। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए। कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित होने से उन्हें ठंड से कुछ राहत मिली है। सर्दी और कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। हाथरस जंक्शन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस आठ घंटे, जबकि नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। कोहरे और ठंड के चलते महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।


