भोजपुर जिले में टाउन थाना पुलिस ने लूट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर रघु टोला मोहल्ले में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत कुमार और शेख यादव के तौर पर हुई है। रूप में की गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। लूट की घटना 18 नवंबर 2025 कीहै। गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी जयप्रकाश बिंद की पत्नी दुर्गावती देवी अपनी भांजी सुमन देवी के साथ आरा से अपने गांव लौट रही थी। दोनों धरहरा लिंक रोड के रास्ते पैदल जा रही थी। जैसे ही बाइपास के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। कैश और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पीड़िता दुर्गावती देवी ने टाउन थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने पहले अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से लूट का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अमरजीत ने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथ शेख यादव भी शामिल था। अमरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। टाउन पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर जिले में टाउन थाना पुलिस ने लूट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर रघु टोला मोहल्ले में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत कुमार और शेख यादव के तौर पर हुई है। रूप में की गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। लूट की घटना 18 नवंबर 2025 कीहै। गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी जयप्रकाश बिंद की पत्नी दुर्गावती देवी अपनी भांजी सुमन देवी के साथ आरा से अपने गांव लौट रही थी। दोनों धरहरा लिंक रोड के रास्ते पैदल जा रही थी। जैसे ही बाइपास के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। कैश और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पीड़िता दुर्गावती देवी ने टाउन थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने पहले अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से लूट का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अमरजीत ने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथ शेख यादव भी शामिल था। अमरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। टाउन पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


