पश्चिम यमुना नहर में बहा पानीपत का युवक:दोस्तों के साथ नया साल बनाने आया था यमुनानगर, नहाते समय हुआ हादसा

यमुनानगर जिले में नए साल का जश्न मनाने पांच दोस्तों के साथ आया पानीपत का युवक पश्चिमी यमुना नहर में बह गया। हादसा देर शाम हुआ। सूचना मिलते ही बुडिया थाने से पुलिस और गोताखोर अमर सिंह मौके पर पहुंचे। नहर में लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक की पहचान पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र के गांव लाखोगुहाना निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। देवेंद्र की तलाश में गोताखोर आज फिर नहर में उतरेंगे। देर शाम अंधेरा होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। दोस्तों ने रोका, लेकिन नहीं माना जानकारी अनुसार देवेंद्र अपने साथी संदीप, सुरजीत व प्रवीण के साथ नए साल पर यमुनानगर आया था। दिनभर यमुनानगर घूमने के बाद वे देर शाम को बुडिया थाना क्षेत्र में कश्मीरगढ़ गांव स्थित पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। इसी दौरान देवेंद्र नहाने के लिए पानी में उतर गया। दोस्तों ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा और फिर आंखों से ओझल हो गया। देवेंद्र को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर अमर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 1 घंटा नहर में देवेंद्र की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज फिर से नहर में चलेगा सर्च ऑपरेशन गोताखोर ने बताया कि पानी का बहाव तेज और अंधेरा होने के कारण देवेंद्र को तलाशना काफी चैलेंजिंग है। आज शुक्रवार को दिन में फिर से नहर में उसकी तलाश की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही बुडिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुडिया थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि उन्हें नहर में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। बीती देर रात तक नहर में लापता युवक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज फेर से गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *