जयपुर | जयपुर डिस्कॉम ने नए साल के पहले ही दिन अधिकारियों, अभियंताओं सहित सभी कार्मिकों की अस्थाई वरिष्ठता सूचियां जारी कर दी हैं। इनमें अभियन्ता, अधिकारी, लेखा और कार्मिक, सांख्यिकी, निजी सेवा, मंत्रालयिक, तकनीकी सहित अन्य सभी संवर्गों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। डिस्कॉम उपखण्ड स्तर से लेकर निगम स्तर तक 18 हजार से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं। इन सभी की 1 अप्रैल की स्थिति में 748 अस्थाई वरिष्ठता सूचियां जारी की गई हैं। इन पर 31 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई है। जिनका निस्तारण कर फाइनल वरिष्ठता सूचियां जारी की जाएंगी।


