ईडी की चार्जशीट के तथ्य की जांच करेगी एसओजी-एसीबी

चार्जशीट में यह तथ्य ईडी की चार्जशीट में सामने आया था कि बाबूलाल कटारा ने अपने बयान में ईडी पूछताछ में कबूला कि उसने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए तत्कालीन डूंगरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से 1.20 करोड़ रुपए में सौदा किया था। इसके लिए खोड़निया के निकट सहयोगी अशोक जैन को दो बार में 40 लाख रुपए भी दिए । ये 40 लाख रुपए वहीं थे, जो उसने परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में चयनित करने के बदले लिए थे। सीएम ने आरपीएससी व भर्तियों में घोटाले पर ली बैठक जयपुर| पूर्व सरकार के समय हुए पेपर लीक व आरपीएससी भ्रष्टाचार कांड और ईडी की चार्जशीट में कई बड़े खुलासों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सीएमओ में मुख्य सचिव, पुलिस व एसओजी के अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच करवाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईडी की चार्जशीट में आए नए तथ्यों की जांच कर तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर एसओजी के साथ एसीबी को भी जांच में शामिल करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए पेपर लीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और आगे भी सरकार किसी को नहीं बख्शेगी, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। हमारी सरकार के कार्यकाल में 296 भर्ती परीक्षाएं हुईं, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, डीजीपी राजीव शर्मा, डीजी (ऑपरेशन) आनंद श्रीवास्तव. एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल सहित अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *