पहाड़पुर प्रखंड की महादलित बस्ती में समाजसेवी ने बच्चों में बांटी किताब

पहाड़पुर| नववर्ष की शुरुआत को सार्थक बनाते हुए पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज बलुआ स्थित महादलित बस्ती में शिक्षा की ओर एक प्रेरक पहल देखने को मिली। समाजसेवी आयुष नारायण मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा नववर्ष की शुभ शुरुआत शिक्षा की ओर एक कदम अभियान के तहत बस्ती के बच्चों के बीच पठन-पाठन से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में भविष्य को लेकर नए सपने साफ झलक रहे थे। पहाड़पुर| नववर्ष की शुरुआत को सार्थक बनाते हुए पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज बलुआ स्थित महादलित बस्ती में शिक्षा की ओर एक प्रेरक पहल देखने को मिली। समाजसेवी आयुष नारायण मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा नववर्ष की शुभ शुरुआत शिक्षा की ओर एक कदम अभियान के तहत बस्ती के बच्चों के बीच पठन-पाठन से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में भविष्य को लेकर नए सपने साफ झलक रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *